HEADLINES


More

रैली समाप्त होते ही मुख्यमंत्री के स्वागत बोर्डों को उखाड कर ले गए ग्रामीण

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 19 May 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद के मोहना गांव में आयोजित मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की रैली के बाद अजीब सा नजारा देखने को मिला। अभी मुख्यमंत्री व दूसरे नेता जा ही रहे थे कि वहां मौजूद ग्रामीणों में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए लगे बोर्डों को उखाड कर ले जाने की होड सी मच गई। लोगों ने  न केवल कई बोर्डों को फाड डाला बल्कि उल्टा सीधा करके अपने साथ लेकर चलते बने। यहां तक मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के फ्लैक्स बोर्ड को भी उल्टा करके कुछ लोग ले गए। जिसमें मुख्यमंत्री का फोटो उल्टा दिखाई दे रहा था। इसे वहां मौजूद ग्रामीणों का सरकार के प्रति गुस्सा कहा जाए या फिर उनकी मानसिक्ता का प्रतीक यह तो वहीं जाने, लेकिन ऐसा भाजपा नेताओं और अधिकारियों के सामने होना अपने आप में आश्चर्यजनक अवश्य है।
  मोहना रैली में एक तरफ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पृथला विधानसभा क्षेत्र के विकास की अनेक घोषणाएं कर रहे थे और दूसरी तरफ ग्रामीण उनके स्वागत में लगे बोर्डो को ही उखाड कर ले जा रहे थे। जिन्हे न तो प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस ने रोका और न ही स्वयं को भाजपा भक्त नेता बताने वालों ने टोका। इसलिए पहली बार मुख्यमंत्री की रैली में ऐसा नजारा देखने को मिला। जानकार सूत्रों का कहना है कि मोहना मंडी में किसान गैंहू का उठान न होने के कारण पहले से ही काफी दुखी थे। उपर से मुख्यमंत्री की रैली उसी स्थान पर रख दी गई। जिसका गुस्सा उन्होने जैसे ही रैली समाप्त हुई, मुख्यमंत्री और दूसरे नेताओं के लगे हुए बोर्डो को उखाडकर लिया है।

No comments :

Leave a Reply