HEADLINES


More

मनोज एनकाउंटर केस: आरोपी पुलिस वालों का तबादला

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 19 May 2015 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
दिल्ली के 'विवादित' मनोज वशिष्ठ एनकाउंटर केस में शामिल सभी पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने बताया कि मामले में विजिलेंस जांच के भी आदेश दिए गए हैं.
अब तक धरने पर बैठा मनोज का परिवार पुलिस के इस कदम से संतुष्ट बताया जा रहा है. परिजन अब मनोज का शव लेकर बागपत जा रहे हैं. परिवार का आरोप है कि पुलिस ने योजना के तहत मनोज का मर्डर किया. दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने सोमवार को कहा था कि ज्वॉइंट सीपी रैंक के अफसर जांच को लीड कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जल्द रिपोर्ट कोर्ट में सौंपी जाएगी.
इससे पहले मनोज के परिवार ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की. मनोज के माता-पिता, उनकी पत्नी और भाई ने उनके आवास पर मुलाकात की और मामले की सीबीआई जांच की मांग की. मीटिंग के दौरान सिंह ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया. गृह मंत्री ने एसआईटी जांच का आश्वासन दिया और जरूरत पड़ने पर सीबीआई जांच के भी संकेत दिए. इसके अलावा परिवार की मांग पर उन्होंने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी का भी भरोसा दिया.


No comments :

Leave a Reply