HEADLINES


More

हरियाणा में कैदियों और पुलिस कर्मियों को मिली ‘घर’ की सौगात

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 13 May 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पुलिसकर्मियों और कैदियों दोनाें को राहत देने वाली घाेषणाएं की हैं। मंगलवार को रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर भौंडसी पहुंचे खट्टर ने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए 3 साल के भीतर 3000 मकान बनाए जाएंगे। वहीं भौंडसी में ही मॉडर्न जेल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पैरोल पर जाने के लिए अनिवार्य 5 वर्ष की अवधि में अब अंडर ट्रायल की अवधि भी शामिल की जाएगी। यानी हरियाणा की जेलों में बंद कैदियों के लिए पैरोल पर घर जाना आसान हो जाएगा।
जेल के निरीक्षण के दौरान खट्टर ने कैदियों से बातचीत की और बैरक देखे। महिला कैदियों के साथ रह रहे बच्चों से मिलकर वह भावुक हो गये। उन्होंने कैदियों को सजा में छूट देने का ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि यदि आचरण व व्यवहार अच्छा होगा तो 2 वर्ष तक की सजा में 15 दिन की छूट दी जाएगी। इसी प्रकार 2 से 5 वर्ष तक की सजा काट रहे कैदियों को 30 दिन, 5 से 10 वर्ष की सजा वाले कैदियों को 45 दिन और 10 वर्ष से ज्यादा की सजा वाले कैदियों के लिए 60 दिन की छूट होगी।

No comments :

Leave a Reply