HEADLINES


More

25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया भूमि विकास बैंक का लैंड वैल्यूएशन अधिकारी

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 13 May 2015 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
भैंस की डेयरी लगाने के लिए लोन मंजूर करवाने के नाम पर किसान से 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे भूमि विकास बैंक का लैंड वैल्यूएशन अधिकारी (एलवीओ) को विजिलेंस फरीदाबाद की टीम ने  डीएसपी राधे श्याम के नेतृतव में बल्लभगढ से रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।  आरोप है कि उक्त अधिकारी 25 -25 हजार रूपए दो किश्तों में मांगे थे। 
विनीत सिंह नेगी है, जो भूमि विकास बैंक का लैंड वैल्यूएशन अधिकारी है ।  गाँव महमूदपुर निवासी महेंदर सिंह ने भैंस की डेरी लगाने  के लिए  सरकारी बैंक में 5 लाख रूपए के लोन के लिए आवेदन किया थ। भूमि विकास बैंक का लैंड वैल्यूएशन अधिकारी नेगी ने लोन पास करवाने की एवज में 10 प्रतिशत रूपये महेंदर से मांग रहा था । अगर महेंदर की मानें तो नेगी लगातार रिश्वत के लिए दबाव बनाता रहा। महेंदर के अनुसार ये रूपए देने के लिए राजी हो गया। फिर इस मामले की शिकायत महेंदर ने विजिलेंस को कि। विजिलेंस ने तुरंत इस मामले में  अधिकारियों को सूचित और इस कार्रवाई  सिंचाई विभाग  अभियंता  रावत को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया। योजना के तहत विजिलेंस की टीम ने 25  हजार रूपए के नोटों को रंगकर महेंदर को दे दिए और ये रूपए जैसे ही महेंदर ने नेगी को दिए तो विजिलेंस ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

No comments :

Leave a Reply