//# Adsense Code Here #//
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गरीब लोगों को बीमा योजना से जोडऩे के लिए की गई शुरूआत को कुछ बैंकों के अधिकारी ही पलीता लगाने में लगे हुए है। इन बैंकों मे सबसे प्रमुख बैंक ओबीसी यानि ओरिन्टल बैंक ऑफ कामर्श की बल्लभगढ शाखा है, जो इस योजना के तहत लाभ लेने वाले लोगों को न केवल प्रधानमंत्री की इस महत्वकांक्षी योजना के बारे में गुमराह कर रहे, बल्कि खाता धारकों के सामने नए- नए प्रावधान बताकर इस योजना से विमुख कर रहे है।
अधिकांश बैंक खाता धारकों का कहना है कि जब वे प्रधानमंत्री की सुरक्षा योजना और जीवन ज्योति योजना के लिए अपने बीमा कराने के लिए ओबीसी की बल्लभगढ़ शाखा गए तो वहां उपस्थित संबंधित अधिकारी ने स्पष्ट लहजे में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तो ऐसे ही बकवास करते रहते है। इस योजना का लाभ उन्ही खाता धारकों को मिल पायेगा,जो अपने सभी नामर्स पूरा करते है। मजेदार बात यह है कि पिछले साल साल से बैंक मे बचत खाता होने के बावजूद खाता धारकों कों यह कहकर टाला जा रहा है कि उनके कागजात पूरे नहीं है। बार-बार चक्कर लगाने के बाद ऐसे उपभोक्ता प्रधानमंत्री की बीमा योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे है।
प्रधानमंत्री और वित्त मंत्रालय को चाहिए कि ऐसे बैंक अधिकारियों के खिलाफ तुरन्त कार्रवाही अमल में लाई जाएं, ताकि सरकार की योजना को पलीता लगाने वाले बैक अधिकारियों को सबक मिल सकें।

No comments :