//# Adsense Code Here #//
क्या कभी आपने सुना है कि बच्चे को अगवा करने वाले किसी किडनैपिंग ग्रुप ने फिरौती
के रूप में ट्रैक्टर की मांग की हो? ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के झांसी
में हुआ है. इतना ही नहीं किडनैपरों ने मांग पूरी ना होने पर बच्चे को
मारने की भी धमकी दी है.
7 वर्षीय प्रदीप को पिछले सप्ताह उसके गांव वीरपुरा-गरोठा से किडनैप किया गया. एक अंग्रेजी न्यूज पोर्टल के मुताबिक बुधवार को अगवा हुए बच्चे की मां सुमन झांसी एसएसपी किरण एस से मिली. उसने एसएसपी से अपने बेटे को बचाने की गुहार लगाई. उसने बताया कि प्रदीप को 6 मई को दो बाइकसवारों ने तब अगवा कर लिया था जब वो अपने घर के बाहर खेल रहा था.
सुमन को शक है कि इस पूरी घटना के पीछे उसका एक रिश्तेदार शामिल है. पुलिस ने बताया, 'सुमन ने बताया कि उसके पास किडनैपरों का फोन आया था और उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी हुई तो प्रदीप को छोड़ दिया जाएगा.' इसके अलावा सुमन ने पुलिस को बताया कि गांव के दो स्थानीय लोगों ने भी कहा है कि अगर वो ट्रैक्टर दे देगी तो उसके बेटे को छोड़ दिया जाएगा. एसएसपी ने गरोठा स्टेशन हेड को यह मामला प्राथमिकता पर सुलझाने का आदेश दिया है.

ADVERTISING

No comments :