//# Adsense Code Here #//
पानीपत, स्वास्थ्य विभाग में रोजाना कुछ न कुछ कारनामा होना आम बात है। अब पानीपत
के सिविल अस्पताल में शनिवार को ऑपरेशन कराने पहुंची महिलाओं को घोर
अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। इन महिलाओं के मोबाइल टार्च की रोशनी में
ऑपरेशन किए गए। इतना ही नहीं ऑपरेशन के बाद महिलाएं गर्मी में तड़पती रही।
इधर, इस मामले में जब सीएमओ से बात की गई, तो उनका कहना था कि ऐसा हुआ है
तो वे जांच कराएंगे।
जानकारी के अनुसार शनिवार को बिजली आपूर्ति बंद थी। जबकि जिले भर से महिलाएं सिविल अस्पताल में ऑपरेशन के लिए पहुंची थी। ऑपरेशन शुरू करते ही जेनरेटर भी जवाब दे गया और ऐसे में मोबाइल की टार्च जलाकर डाक्टरों को महिलाओं के ऑपरेशन करना पड़ा। करीब 7 महिलाओं के ऑपरेशन टार्च की रोशनी में किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि जेनरेटर के लिए मिस्त्री को बुलाया गया था, लेकिन देर शाम तक भी वह खराबी दूर नहीं कर सका।

जांच करायेंगे
नसबंदी का ऑपरेशन कराने आई सोनिया पत्नी बृजमोहन निवासी गांव बाल जटान ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर में अंधेरा था, डाक्टरों ने मोबाइल फोन टार्च की रोशनी में उनका नसबंदी का ऑपरेशन किया। वहीं, सीएमओ डॉ. इंद्रजीत धनकड़ ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो वह जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।

No comments :