HEADLINES


More

मानव एकता परिषद ने परिवहन विभाग में दलालों की मुक्ति के लिए दिया ज्ञापन

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 14 May 2015 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
मानव एकता परिषद ने क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव जयदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि जिला परिवहन विभाग के कार्यालय में गाडिय़ों की फिटनेस, रजिस्टे्रशन, परमिट, टोकन टैक्स आदि कार्यों में सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से दलालों की सक्रियता बनी हुई है। इसके कारण स्वयं आने वाले गाड़ी के मालिकों के कार्य पूरे नहीं हो पाते। दलालों के माध्यम से होने वाले व्याप्त भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए संस्था पुरजोर कोशिश कर रही है। संस्था ने दलालों के माध्यम से होने वाले कार्यों पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं भ्रष्टाचारियों व दलालें के खिलाफ सख्त से सख्त कानून बनाने की मांग की गई। जो लोग स्वयं गाड़ी से संबंधित कार्य कराने आते हैं उन्हें सहयोग किया जाए। सचिव जयदीप कुमार ने संस्था को आश्वासन दिया है कि बहुत ही जल्द भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाया जाएगा और जनता के हित में कार्य किए जाएंगे। स्वयं आने वाले गाड़ी के मालिकों के कार्य बिना किसी दलाल के पूरे होंगे।
    ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण सैनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पतराम, राष्ट्रीय सचिव हरिओम सैनी, शिकायत निवारण कमेटी के चेयरमैन बालकिशन कौशल, सहप्रभारी सुभाष गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी हुकुम सिंह, हंसराज कपासिया, ध्यान सिंह, प्रदेश युवा अध्यक्ष संजीव कुशवाहा, पं. मनीष शर्मा, बद्रीप्रसाद, मनोहर शर्मा, श्रवण कुमार, सुखबीर कसाना आदि लोग मौजूद थे।

No comments :

Leave a Reply