HEADLINES


More

पैंशन बनवाने के लिए बुजुर्ग खा रहे है धूप और गर्मी में धक्के, कोई सुनने वाला नहीं

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 14 May 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
बुजुर्ग और विकलांग पैंशन बनवाने के लिए नगर निगम कार्यालय में घंटो में धूप व गर्मी में भटक रहे है। लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। सैकड़ों की संख्या में नगर निगम कार्यालय पंहुचे बुजुर्गो की खट्टर सरकार में ऐसी दुगर्ति होगी, यह उन्होने सपने में भी नहीं सौचा होगा।

 निगम मुख्यालय में बुजुर्ग और विकलांगों का लगा यह मेला कोई राशन खरीदने के लिए नहीं है, बल्कि वे यहां अपनी पैंशन के फार्म जमा कराने आए है। सुब्ह से लेकर दोपहर तक घंटों धूप व गर्मी में खड़ा होनेे के बावजूद उनके फार्म तक भी जमा नहीं हुए है। पैंशन बनना तो दूर की बात है। इन बुजुर्गो का कहना है कि वे सुब्ह से लाइन में खड़े है, लेकिन निगम कर्मी कभी यहां तो कभी वहां चक्कर लगवाकर उन्हे परेशान कर रहे है। उम्र की दहलीज पर जब उनके बस में खड़ा रहना भी मुश्किल है तो वहीं निगम कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उन्हे घंटो धूप में भूखा व प्यासा खड़ा होना पड़ रहा है। इसी प्रकार विकलांग भी सरकार की इस इंजजाम से काफी खफा है। उनका कहना है कि सरकार व प्रशासन को फार्म जमा करने के लिए कोई उचित व्यवस्था बनानी चाहिए-

No comments :

Leave a Reply