//# Adsense Code Here #//
होडल में 6 माह से वेतन न मिलने के कारण अपने मेहनताना के लिये पिछले 18
दिनों से लगातार धरने पर बैठे नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के समर्थन
में आज फरीदाबाद नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने केन्द्रीय राज्यमंत्री
कृष्णपाल गुर्जर का घेराव किया। सैकडों की संख्यां में पहुंचे सफाई
कर्मचारियों ने कार्यालय के सामने बैठ सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन
किया। मंत्री की अनुपस्थिति में उनके पी.ए. कौशल बाटला को ज्ञापन सौंपकर
चेतावनी दी कि अगर उनकी सुनवाही जल्द नहीं की गई तो कर्मचारी हडताल जैसा
ठोस कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा। साथ 27 मई को पलवल के जिलाउपायुक्त का
घेराव करने की भी चेतवानी दी। कर्मचारियों का गुस्सा हरियाणा सरकार के खिलाफ लगातार बढता ही जा रहा है
आये दिन फरीदाबाद शहर में ही नहीं पूरे प्रदेश के अलग अलग जिलों में
प्रत्येक वर्ग के कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किये जा रहे हैं ऐसे
ही होडल में पिछले 6 माह से वेतन न मिलने के कारण अपने मेहनताना के लिये 14
दिनों से लगातार नगर पालिका में धरने पर बैठे हुए सफाई कर्मचारियों की अभी
तक कोई सुनवाही नहीं
हुई हैं ।

No comments :