//# Adsense Code Here #//
पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव,2015 के लिए जिला की ग्राम पंचायतों की वार्डबन्दी का कार्यक्रम विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा अधिसूचना जारी करके तय किया गया है। इनमें ग्राम पंचायत तिगांव व इससे अलग हुई पंचायत तिगांव अधाना पट्टी शामिल है जिनमे पंचों की संख्या निर्धारण तय की जानी है।
उपायुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि उक्त ग्राम पंचायतों की वार्डबन्दी का कार्य सी.आर.ओ. एवं तहसीलदार फरीदाबाद की देखरेख में हरियाणा पंचायती राज एक्ट-1994 के नियम 4 (5) के तहत किया जाएगा। इस कार्य के लिए फरीदाबाद के उपमण्डल अधिकारी (ना०) महाबीर प्रसाद को ओवर आल इन्चार्ज बनाया गया है जो कि इस सम्बन्ध में गणन अधिकारियों व गणन सुपरवाईजरों की नियुक्ति करने उपरान्त सरकार की हिदायतों के अनुसार वार्डबन्दी का कार्य सम्पन्न कराएंगे।
उपायुक्त ने इस सम्बन्ध में वार्डबन्दी निर्धारण प्रक्रिया बारे तय किए गए कार्यक्रम की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि उक्त नियमावली के अन्तर्गत 11 से 16 मई,2015 तक गणन अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायतों के वार्डों का निर्धारण किया जाएगा। सर्कल राजस्व अधिकारी द्वारा 18 मई को प्रारम्भिक प्रकाशन किया जाएगा। प्रारम्भिक प्रकाशन के विरूद्ध सर्कल राजस्व अधिकारी के पास एतराज दर्ज करने की अवधि 19 से 21 मई,2015 तक तय की गई है। प्राप्त एतराजों बारे सर्कल राजस्व अधिकारी द्वारा 22 से 27 मई,2015 तक निर्णय ले लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस निर्णय के विरूद्ध उपमण्डल अधिकारी (ना०)के पास अपील दायर करने की अवधि 28 से 30 मई,2015 तक रखी गई है जिस पर वे एक जून से 8 जून,2015 तक निर्णय ले लेंगे। इस पूरी प्रक्रिया के फलस्वरूप 9 जून,2015 को सर्कल राजस्व अधिकारी द्वारा वार्डबन्दी का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
No comments :