HEADLINES


More

अवैध मोबाइल टावरों पर निगम ने कसा शिकंजा

Posted by : pramod goyal on : Friday, 15 May 2015 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद जिले में नगर निगम को इंस्टालेशन फीस और सालाना फीस चुकाये बिना चल रहे करीब 400 मोबाइल टावरों पर निगम ने अब अपनी निगाह टेढ़ी कर ली है. पिछले लम्बे समय से मोबाइल कम्पनियो द्वारा अवैध रूप से लगाये गए इन मोबाईल टावरों के चलते निगम को करोडो के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है. लेकिन अब निगम ने इन सभी मोबाइल कम्पनियो को नोटिस भेजने शुरू कर दिए है. वहीँ निगम के मेयर ने सख्त रव्वैया अपनाते हुए कहा की यदि दिए गए नोटिस के अनुसार तय सीमा में इन कम्पनियो ने निगम में पैसा जमा नहीं करवाया तो इनके मोबाइल टावर उखाड़कर फैंक दिए जाएंगे। इस पूरे मामले में उन्होंने नगर निगम अधिकारियों पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।  
फरीदाबाद  के अलग अलग क्षेत्रो में लगे मोबाइल टावर नगर निगम को इंस्टालेशन फीस और सालाना फीस चुकाये बिना चल रहे है .
जिसके चलते नगर निगम को करोडो के राजस्व का नुक्सान हो रहा है. मेयर के मुताबिक़ करीब 400 ऐसे मोबाइल टावर है जो बिना निगम की मंजूरी के अवैध रूप से चल रहे है. गौरतलब है की किसी भी मोबाइल कंपनी द्वारा जब नया टावर लगाया जाता है तो कंपनी को सबसे पहले उस टावर की करीब दो लाख रूपये इंस्टालेशन फीस जमा करवानी होती है और उसके बाद हर साल निगम की निर्धारित फीस देनी होती है. लेकिन आलम यह है की लम्बी कुम्भकर्णी नींद के बाद आखिरकार निगम जागा है.

No comments :

Leave a Reply