HEADLINES


More

9-10 फीसदी आर्थिक वृद्धि संभव: जेटली

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 6 May 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि भारत की नई सरकार ने अपने एक साल के कार्यकाल में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए बड़ी संख्या में सुधारवादी कदम उठाए हैं और देश में 9-10 फीसदी वार्षिक आर्थिक वृद्धि का सामर्थ्य है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि भारत में 9-10 फीसदी वृद्धि दर्ज करने का समर्थ्य है। इसका लाभ उठाने के लिए हमें ग्रामीण क्षत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास और सिंचाई पर बड़ा निवेश करना है और यह एक ऐसा क्षेत्र जिसमें हम प्रगति कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा बुनियादी ढांचे में बहुत निवेश की जरूरत है ताकि इसका विनिर्माण क्षेत्र को लाभ हो। अजरबैजान की राजधानी, बाकू में दिए गए साक्षात्कार में जेटली ने कहा,  तभी (ऐसा करने पर ही) नौ-दस फीसदी की वृद्धि हासिल की जा सकती है और एक बार एक दशक तक इस स्तर की वृद्धि दर्ज हासिल कर ली जाए तो हम घटा सकते हैं। तभी मैं इसके बारे में उत्साहित महसूस करुंगा। जेटली एशियाई विकास बैंक की सालाना बैठक में शामिल होने के लिए बाकू आए थे। राजग सरकार 26 मई को अपना एक साल पूरा करेगी।

No comments :

Leave a Reply