HEADLINES


More

सफाई कर्मचारियों ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 8 June 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 8 जून। नगर निगम मुख्यालय में आज फरीदाबाद के सफाई कर्मचारियों ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं का आरोप था कि मई माह में हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को गेंहू खरीदने के लिए 20 हजार रूपए देने की घोषणा कर रखी है, किन्तु निगम प्रशासन ने अभी तक गेंहू एडवांस नहीं दिया। इसलिए आज तीनों जोनों के कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने की तथा मंच का संचालन सोमपाल झिझोटिया ने किया। इस प्रदर्शन में विशेष रूप से राज्य उपमहासचिव सुनील कुमार चिण्डालिया उपस्थित थे।

सम्बोधित करते हुए बलवीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि सफाई कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों के मनवाने के लिए 9 अप्रैल को एक मांग पत्र दिया था, लेकिन अभी तक निगम प्रशासन ने कर्मचारियों की समस्याओं का निपटान नहीं किया। यूनियन ने एक मांग पत्र 7 जून 2021 को भी दिया है। निगमायुक्त श्रीमती गरिमा मित्तल को चाहिए कि कर्मचारियों की जो भी समस्यायें है वो बैठकर निपटान करें। इसके अलावा सरकार ने गेंहू खरीदने के लिए एडवांस देने की घोषणा की है। उसका इंतजाम करके कर्मचारियों के खाते में भिजवाया जाये। आज कर्मचारियों की तनखा का समय नहीं है। बिना प्रदर्शन किए वेतन नहीं मिलता। प्रशासन को चाहिए वेतन का समय निर्धारत किया जाये, ताकि ये रोज-रोज का शोर शराबा न करने पड़े। प्रशासन का कार्य बाध्य न हो। अगर ये सारी बातें समय पर नहीं की गई तो और जब तक गेंहू खरीदने के लिए एडवांस नहीं दिया तो निगम मुख्यालय पर लगातार जोरदार प्रदर्शन जारी रहेगा।
अन्य के अलावा कर्मी नेता गुरचरण खाण्डिय़ा, श्रीनंद ढकोलिया, नानकचंद खैरालिया, सुभाष फेटमार, जितेन्द्र छाबड़ा, दान सिंह, विजय चावला, बल्लू चिण्डालिया, नरेश भगवाना, विनोद, नैन सिंह, जगदीश बालगुहेर, सूरजकीर, धर्मवीर, दीपक, सतवीर, जग्गी, संजय, देवेन्द्र, सुलोचना, कमला, शकुन्तला, सत्तो, बीना मौजूद थी।


No comments :

Leave a Reply