HEADLINES


More

पुलिस और किसानों में झड़प के बीच रोहतक में उतरा CM का हेलिकॉप्टर

Posted by : pramod goyal on : Saturday 3 April 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा में भाजपा और पार्टी नेताओं का विरोध लगातार जारी है। शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल रोहतक जिले में भाजपा सांसद अरविंद शर्मा के पिता की 17वीं में शामिल होने पहुंचे। मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से रोहतक पहुंचे। लेकिन उनके आने की खबर लगते ही किसान लामबंद हो गए। सवेरे से ही किसान मस्तनाथ विश्वविद्यालय में बनाए गए हेलिपैड के आसपास डटे रहे।

जैसे ही मुख्यमंत्री के पहुंचने की आहट से सरगर्मी बढ़ी, प्रदर्शनकारी किसान भी हेलिपैड की तरफ बढ़ गए। लेकिन, पुलिस ने उन्हें रोका। पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। पुलिस और किसानों के बीच हिंसक झड़प भी हो गई। वहीं सामने से किसानों ने पथराव किया, जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। भड़के किसानों ने बैरिकेड भी उखाड़ दिए। मामले की जानकारी मिलते ही IG संदीप खिरवार मौके पर पहुंचे।


No comments :

Leave a Reply