HEADLINES


More

महिला दिवस मौके पर जनता कालोनी के रेन बसेरे में स्वास्थ्य चैकअप केम्प लगाया गया

Posted by : pramod goyal on : Monday 8 March 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 बल्लबगढ़। दिव्य ज्योति जन सेवा ट्रस्ट ओर श्री अशोक जन कल्याण सेवा ट्रस्ट जनता कालोनी द्वारा महिला दिवस के मौके जनता कालोनी के रेन बसेरे में स्वास्थ्य चैकअप केम्प लगाया गया। जिसकी शुरुआत हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा और भाजपा जिला महिला अध्यक्ष राजबाला सरधाना द्वारा रिबन काटकर किया गया।


  इस मौके पर भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा और भाजपा जिला महिला अध्यक्ष राजबाला सरधाना ने ट्रस्ट चला रही महिलाओं को समाज के लिए  अच्छे  कार्य करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिला दिवस की भी सभी को बधाई दी। यह कैंप तेजेन्द्र मेमोरियल अस्पताल द्वारा लगाया गया। श्री  शर्मा ने सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा हफ्ते में 2 दिन लगवाये जाने वाला कैंप आम गरीब लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा। यहां सोमवार ओर वीरवार को डॉक्टर बैठेंगे। इस मौके पर मुजेसर मंडल अध्यक्ष अनुराग गर्ग, सुरेंद्र बबली, रवि भगत ,पूनम भाटिया कुसुम शर्मा ,तरसेम शर्मा , शैली बब्बर, दीपांशु अरोड़ा,ज्योति कपूर सहित काफी संख्या में महिलाएँ मौजूद रही।

No comments :

Leave a Reply