HEADLINES


More

सतीश छाबड़ी यूनियन विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने पर प्रधान पद से बर्खास्त

Posted by : pramod goyal on : Friday 19 March 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,19 मार्च। सकसं हरियाणा से संबंधित आल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन ने ओल्ड फरीदाबाद यूनिट के प्रधान सतीश छाबड़ी को यूनियन विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने पर प्रधान पद से बर्खास्त कर दिया है। यूनियन के उपाध्यक्ष


सतपाल नरवत, सर्कल सचिव कृष्ण कुमार व यूनिट कमेटी के सदस्य दिनेश शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया की बृहस्पतिवार को यूनियन की केन्द्रीय कमेटी की नेगोसिएशन कमेटी की अनुमति से सतीश छाबड़ी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए बर्खास्त कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि यूनियन किसी अनुचित दबाव के सामने सिद्धांत से समझोता नहीं करेंगी। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को संविधान के अनुसार सर्कल सचिव पद के चुनाव हुए थे। जिसमें सतीश छाबड़ी ने कृष्ण कुमार के मुकाबले चुनाव लड़ा था और वह चुनाव हार गए थे। उन्होंने बताया कि सतीश ने हार स्वीकार कर कर्मचारी हित में संगठन में काम करने की बजाय सब यूनिटों में जाकर आम कर्मचारियों को सर्कल सचिव के चुनाव में मिली हार को गल्त तरीके से पेश करते हुए यूनियन के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया और नेतृत्व की सार्वजनिक व अनुचित आलोचना की। उनके इस आचरण से यूनियन की छवि को गहरा आघात लगा है। जिसकी विस्तृत रिपोर्ट केन्द्रीय कमेटी की वार्ता कमेटी भेजी गई। वार्ता कमेटी ने उन्हें यूनियन के संविधान की धारा 16.1 व 16.2 के अनुसार दोषी करार दिया गया और उन्हें पद से बर्खास्त करने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि राज्य वार्ता समिति की अप्रूवल से सतीश को यूनियन के संविधान की धारा 18.5 के अनुसार धारा 17.4 के तहत ओल्ड फरीदाबाद यूनिट प्रधान के पद से बर्खास्त किया गया।


No comments :

Leave a Reply