//# Adsense Code Here #//
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद में प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में जन कल्याण संस्था फरीदाबाद ने दो सौ बालिकाओं के ड्रेस मैटेरियल में शूज वितरित किए इन में से एन एच तीन फरीदाबाद विद्यालय की सौ बालिकाओं के ड्रेस मैटेरियल में शूज वितरित किए तथा ओल्ड फरीदाबाद कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की सौ छात्राओं को भी ड्रेस मैटेरियल में शूज वितरित किए। जन कल्याण संस्था के अध्यक्ष एस सी गुप्ता ने कहा कि सभी बच्चों, छात्र और छात्रा
ओं को प्रेरणा लेनी चाहिए कि वे भी बड़े होकर दूसरों
की सहायता करें और शिक्षा के महत्वपूर्ण क्षेत्र में जरूरतमंद बच्चों की सहायता करें। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद के प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने जन कल्याण संस्था के अध्यक्ष एस सी गुप्ता, संस्था के पदाधिकारियों श्री पी के त्रिपाठी, श्रीमति सुमन त्रिपाठी, श्री लक्ष्मण शर्मा का विद्यालय की छात्राओं की सहायता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनकल्याण संस्था के सभी पदाधिकारी सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के यथा संभव सहायता के लिए सदैव तैयार रहते है तथा समाज के अन्य वर्गों की भी सहायता करते है। विद्यालय परिवार ने संस्था के अध्यक्ष और सभी पदाधिकारियों का छात्राओं की ड्रेस मैटेरियल वितरित करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद प्रकट किया।
No comments :