//# Adsense Code Here #//
बल्लभगढ़(फरीदाबाद),27 फरवरी। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्ज्जर व हरियाणा के परिवहन खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं पृथला के विधायक नैनपाल रावत, विधायक नरेंद्र गुप्ता ने आज शनिवार को संयुक्त रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग 19/ मथुरा रोड पर सीकरी गांव में लगभग ₹25 करो
ड़ रूपये की धनराशि की लागत से तैयार हुए ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया।
लोकार्पण के उपरांत भारत सरकार के राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्ज्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। देश और प्रदेश में चहुमुखी विकास लोगों को अर्पित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पलवल में एलिवेटेड ओवरब्रिज बनने के बाद में दिल्ली बॉर्डर से होडल यूपी बॉर्डर तक एक घंटे में सफर तय होगा।
उन्होंने कहा कि सीकरी का ओवर ब्रिज वैश्विक महामारी कोविड- 19 के लॉकडाउन के बावजूद भी सरकार द्वारा आठ से 10 महीने में पूरा करके जनता को अर्पित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह लगभग 25 करोड़ की लागत से बने ओवर ब्रिज में छह मार्गीय बनाया गया है। इसमें स्ट्रीट लाइटिंग अन्य सौंदर्य करण किया गया है और आगामी 2 वर्षों तक इसके रखरखाव के लिए गावड़ कंस्ट्रक्शन कंपनी और ई-5 कंपनी ने संयुक्त रूप से सरकार के साथ समझौता किया किया गया है।
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जोड़ी प्रदेश में चहुमुखी विकास करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पेयजल सप्लाई, सीवरेज सिस्टम, शहर का सौंदर्य करण, स्ट्रीट लाइटें, आरएमसी सड़कें सहित सेक्टर व कॉलोनियों में लोगों को मूलभूत विकास की सुविधाएं दी जा रही हैं।
No comments :