//# Adsense Code Here #//
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) मनोज यादव अपने पद पर बने रहेंगे। हरियाणा सरकार ने मनोज यादव को DGP पद पर बने रहने के लिए एक्सटेंशन दे दी है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में अब मनोज यादव न तो केंद्र सरकार में डेपुटेशन पर जाएंगे और न ही उन्हें दोबारा सेवा विस्तार देने के लिए किसी कानून में संशोधन की जरूरत है।
नियमानुसार, DGP का कार्यकाल कम से कम दो साल का होना चाहिए और अधिकतम समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। इसे ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने सेवा विस्तार देने का फैसला किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विश्वासपात्र मनोज यादव 1988 बैच के IPS अधिकारी हैं। मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले मनोज यादव केंद्र सरकार में भी कई सालों तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
No comments :