फरीदाबाद। पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए ए सी पी एन आई टी रमेश चंद ने मौजिज लोगों की बैठक बुलाई। अपने कार्यालय में बुलाई गई बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त रमेश चंद ने मौजिज लोगों से शहर और उनकी समसयाओ के बारे में जानकारी ली। सहायक पुलिस आयुक्त ने उन्हें विश्वास दिलाया कि पुलिस उनके साथ है, वे किसी भी परेशानी में बिना डरे उनसे सम्पर्क कर सकते है। साथ ही उन्होंने साफ़ किया कि बदमाश और गुंडा तत्वों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जायेगा। पुलिस आयुक्त द्वारा चलाये गए अभियान के तहत बदमाश फरीदाबाद छोड़ रहे है या फिर सलाखों के पीछे पहुंच रहे है। सहायक पुलिस आयुक्त रमेश चंद ने बैठक में मौजूद लोगों से शहर चल रही अवैध गतिविधियों के बारे में पुलिस को सूचित करने का अनुरोध भी किया। उन्होंने कहा की इलाके के गढ़मान्य लोगो के साथ इस प्रकार की बैठके जारी रहेंगी। इस मोके पर सतनाम सिंह मंगल , अनिल बांगा, शिवम् खुराना, हरविंदर आनंद और पंकज कुमार सहित दर्जनों गढ़मान्य व्यक्ति बैठक में मौजूद रहे।
ए सी पी एन आई टी रमेश चंद ने बुलाई मौजिज लोगों की बैठक
Posted by :
pramod goyal
on :
Saturday, 16 January 2021
0
comments
//# Adsense Code Here #//
No comments :