HEADLINES


More

भोजपुरी फिल्म (दम है) के पोस्टर का विमोचन एवं टे्रलर लॉच

Posted by : pramod goyal on : Friday 15 January 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 15 जनवरी। किसानों की समस्याओं पर आधारित भोजपुरी फिल्म (दम है) के पोस्टर का विमोचन एवं टे्रलर लॉच कार्यक्रम का आयोजन फरीदाबाद के एन.एच. एक स्थित कार्यालय पर किया गया। इस ट्रेलर लॉच कार्यक्रम में निर्माता एवं निदेशक कपिल ठाकुर(मथुरा), सहनिर्माता प्रदीप गुप्ता (प्रिया), मुख्य किरदार में अशोक डी स्टार, स्वाति, रानी, के.पी. सैनी, देव चौधरी, नमो, संजू सावंरिया, रोहताश सैनी, विजय कृष्ण, ओम आनन्द, फिल्म कलाकार एवं डाक्टर वृन्दा गुप्ता मौजू


द थे।

निदेशक कपिल ठाकुर ने बताया कि ट्रेलर बिहार की प्रसिद भोजपुरी कम्पनी बेव म्युजिक द्वारा लॉच किया गया। इस भोजपुरी फिल्म में फरीदाबाद, दिल्ली व मथुरा के कलाकारों ने हिस्सा लिया। एक माह बाद फिल्म को प्रसारित किया जाएगा।
इस भोजपुरी फिल्म में म्यूजिक बबलू मिश्रा, गायक विनय विनायक, विनय पाण्डे(रूद्राक्ष), त्रिवेणी बाबू, शोभा मिश्रा ने गीत दिए है। जबकि फिल्म के लेखक ओम आनन्द है। वहीं बलिराम, संयोजक संजू सावंरिया, के.पी. सैनी आदि मुख्य रूप से नजर आएगें।
लॉच अवसर पर उपस्थित पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए निर्माता एवं निदेशक कपिल ठाकुर(मथुरा), सहनिर्माता प्रदीप गुप्ता (प्रिया), मुख्य किरदार में अशोक डी स्टार ने बताया कि इस फिल्म में आज के परिवेश में किसानों को आ रही समस्या को दर्शाया गया है।

No comments :

Leave a Reply