HEADLINES


More

हरियाणा की प्रमुख जेलों में रेडियो स्टेशन बनाए जाएंगे

Posted by : pramod goyal on : Friday 1 January 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में नए साल 2021 की पहली सुबह कैदियों के लिए बड़ा तोहफा लेकर आई है। प्रदेश की प्रमुख जेलों में रेडियो स्टेशन बनाए जाएंगे। कैदी इन रेडियो स्टेशनों को चलाएंगे। वे ही रेडियो जॉकी होंगे और वे ही पत्रकार बनेंगे। साथ ही जेल के अंदर की खबरें लोगों तक पहुंचाएंगे। फरमाइशें पूरी करके श्रोताओं का मनोरंजन भी करेंगे। यह ऐतिहासिक कदम 'तिनका-तिनका फाउंडेशन' की ओर से उठाया जा रहा है और प्रदेश पुलिस विभाग भी इस मुहिम में साथ है।

वहीं इस पहल के पीछे का मकसद कैदियों का मनोरंजन करना और उन्हें समाज की अहम कड़ी से जोड़े रखना है। इन जेल रेडियो को TJR यानी तिनका जेल रेडियो नाम दिया जाएगा। इसकी शुरुआत अंबाला, पानीपत और फरीदाबाद जेलों से हो रही है। पानीपत के 5, अंबाला के 6 और फरीदाबाद जेल में 10 कैदियों को इसकी ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। इसके अलावा फाउंडेशन की ओर से जेलों में कैदियों के लिए तरह-तरह की प्रतियोगिताएं भी कराई जाती हैं।

प्रोजेक्ट के तहत दिसंबर में ऑडिशन लेकर तीनों जिलों की जेलों से 21 कैदियों का चयन किया गया था। इनमें फरीदाबाद जेल की 5 महिला कैदी भी शामिल हैं। इन्हें तिनका तिनका फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. वर्तिका नंदा ने ट्रेनिंग दी है। जेल परिसर में रेडियो स्टेशन स्थापित किया जाएगा। बाहर के लोग इससे नहीं जुड़ सकेंगे। बैरक के बाहर लगे स्पीकर के जरिए रेडियो सुना जाएगा। इसमें रोज़ाना एक घंटे का कार्यक्रम होगा।



No comments :

Leave a Reply