HEADLINES


More

KMP-KGP समेत कई जिलों में टोल प्लाजा पर किसानों ने किया कब्जा

Posted by : pramod goyal on : Saturday 12 December 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में करनाल में बसताड़ा, पानीपत, अंबाला और हिसार रोड स्थित रामायण टोल प्लाजा पर किसानों ने शुक्रवार की रात को ही कब्जा कर लिया था।

शनिवार सुबह किसानों ने पानीपत-रोहतक हाईवे पर डाहर टोल प्लाजा भी अपने कब्जे में ले लिया। जींद में खटकड़ और बद्दोवाल टोल प्लाजा भी फ्री करवाए गए हैं। मुरथल टोल से भी वाहनों को बिना टैक्स दिए निकाला जा रहा है। घरौंडा टोल पर भी किसानों ने धरना देकर टोल फ्री करवा दिया।

किसानों ने शनिवार को टोल बंद रखने के लिए कंपनी अधिकारियों से अपील की थी। टोल प्रबंधन ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधिकरण के आदेश पर ही कोई निर्णय लेने की बात कही थी। इसके बाद करनाल DC निशांत कुमार यादव ने शनिवार की सुबह टोल पर पुलिस बल तैनात करने की बात कही, लेकिन उससे पहले ही किसान शुक्रवार देर रात ही टोल पर पहुंचे गए और कब्जा कर लिया।

फरीदाबाद के ध्वज टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात है। किसानों ने KGP-KMP टोल प्लाजा पर भी कब्जा कर लिया है। झाड़सेटली के पास खेल गांव में पुलिस ने हाईवे को आधा बंद करके ट्रैफिक जाम खत्म कराया है। अदानी पेट्रोल पंप पर पुलिस तैनात है।


No comments :

Leave a Reply