HEADLINES


More

भारत बंद को सफल बनाने के लिए जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल की बैठक में रणनीति बनाईं गई

Posted by : pramod goyal on : Monday 7 December 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 7 दिसंबर किसानों के आंदोलन के समर्थन कल 8 दिसंबर को भारत बंद है।इसको सफल बनाने के लिए बी के  नगर निगम चौक स्थित  नगर पालिका कर्मचारी संघ के कार्यालय में जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल की बैठक में रणनीति बनाईं गई। यह जानकारी सीटू


के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने दी। इस मीटिंग की अध्यक्षता एटक के प्रधान बिशंबर सिंह ने की। जबकि संचालन कन्वीनर लालबाबू शर्मा ने किया। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उप प्रधान एवं नगर पालिका  कर्मचारी संघ के प्रधान नरेश शास्त्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सीटू के जिला प्रधान निरंतर पराशर, एच एम एस के राजपाल डांगी, आईसीटी यू के कामरेड जवाहरलाल, सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान करतार सिंह भी भाग लिया।  बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी कारखानों की यूनियनों के तमाम सदस्यों, स्कीम वर्करों, सभी विभागों  सहित बैंक, बीमा में कार्यरत कर्मचारियों को भी इस भारत बंद में शामिल किया जाए।  ताकि सरकार को किसान विरोधी तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर किया जा सके। बैठक में फरीदाबाद की पुलिस के द्वारा आंदोलनरत किसानों की नाजायज गिरफ्तारी की कड़ी शब्दों में निंदा की गई। वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि रविवार को किसानों को पुलिस ने बदरपुर बॉर्डर में जाने से पहले ही बड़खल चौक पर वेरी गेट  लगाकर रोक दिया था। लेकिन किसान हर हालात में बॉर्डर पर जाने का निर्णय ले चुके थे।  जैसे ही आजन सवेरे किसान बॉर्डर पर पहुंचे उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।सरकार की इस कार्रवाई के विरोध में ज्वाइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल के बैनर के नीचे सभी यूनियनों मिलकर भारत बंद को कामयाब बनाएंगे। इसके लिए सभी विभागों और स्थलों पर मजदूरों कर्मचारियों की मीटिंग में योजना बनाई जा रही है।


No comments :

Leave a Reply