HEADLINES


More

मानवाधिकार दिवस पर फरीदाबाद जिला जेल के सात बंदियों व चार कर्मचारियों को विशेष सेवा के लिए किया सम्मानित

Posted by : pramod goyal on : Thursday 10 December 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 


। जिला जेल अधीक्षक जयकिशन छिल्लर ने बताया कि मानवाधिकार दिवस पर दिए जाने वाले तिनका तिनका इंडिया अवॉर्ड्स आज हरियाणा की जिला जेलफरीदाबाद से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किए गए। तिनका तिनका इंडिया अवॉर्ड्स जेलों में सृजन करने वाले बंदियों और विशेष काम कर रहे जेल अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मानित करते हैं। देशभर की जेलों में बंदियों व कर्मचारियों को मिले इस सम्मान में जिला जेल फरीदाबाद के सात बंदियों व चार जेलकर्मियों को सम्मानित किया गया।

जिला जेल अधीक्षक ने बताया कि भारत की जानी-मानी जेल सुधारक डॉ. वर्तिका नन्दा ने तिनका तिनका अवार्ड्स की परिकल्पना की है। हर वर्ष तिनका तिनका इंडिया अवॉर्ड्स चयनित बंदियों और जेल अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में देश की किसी जेल में जारी किए जाते हैं। यह पुरस्कारों का छठवां वर्ष है। इस वर्ष श्रेणियां रहीं पेंटिंगविशेष प्रतिभा और जेल प्रशासकों के लिए पुरस्कार। पेंटिंग की श्रेणी में बंदियों को पुरस्कार दिया गया है। जेल में विशेष सेवा के लिए जेलकर्मियों को भी सम्मानित किया गया है।


उन्होंने बताया कि इस वर्ष देशभर से इन सम्मानों के लिए नामांकन की कुल संख्या करीब 300 रहीजिनमें 33 महिला शामिल थी। कार्यक्रम में देशभर के कई जेल अधिकारी शामिल हुए। इस साल पुरस्कारों में फरीदाबाद की जेल में बने लकड़ी के मोमेंटो खास तौर से दिए जा रहे हैं।

No comments :

Leave a Reply