HEADLINES


More

किसान आंदोलन के समर्थन में सीटू के सैकड़ों कार्यकर्ता ने बी के नगर निगम चौक पर सभा का आयोजन किया

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 2 December 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 2  दिसंबर देश के किसान आंदोलन के समर्थन में आज बुधवार को  सीटू  जिला कमेटी फरीदाबाद के सैकड़ों कार्यकर्ता  बी के नगर निगम चौक पर एकत्रित हु


ए।यहां पर सभा का आयोजन किया गया।सभा को सीटू के राज्य कमेटी के नेता सुरेंद्र मलिक और वीरेंद्र मालिक ने संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र सरकार पर पूंजी पतियों के हक में किसानों के खिलाफ अध्यादेश बनाने का आरोप लगाया। ऐसा केंद्र की सरकार पूंजी पतियों को लाभ प्रदान करने के लिए कर रही है। इन कानूनों के लागू होने से खेती घाटे का सौदा हो जाएगी। और कारपोरेट घरानों को मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। इसके बाद बीके नगर निगम चौक से नीलम चौक तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर, झंडे और नारे लिखी हुई तख्तियां थी।  प्रदर्शनकारी तीन कृषि काननू को रद्द करने,किसानों पर हो रहे अत्याचार को बंद करो के नारे लगा रहे थे। यह जानकारी सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा किसानों के खिलाफ  अपनाई जा रही दमनकारी नीतियों से प्रदर्शनकारियों में भारी नाराजगी थी। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व सीटू के जिला प्रधान निरंतर पराशर ने किया जबकि संचालन जिला सेक्रेटरी लाल बाबू शर्मा कर रहे थे।इस मौके पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए शिव प्रसाद ने आंदोलनरत किसानों के ऊपर दिल्ली और हरियाणा की पुलिस के द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज, अश्रु गैस, और पानी की बौछारें करने की निन्दा की। उन्होंने बताया कि देश के अन्नदाता के साथ बीजेपी की सरकार अत्याचार कर रही हैं। इस अत्याचार को सहन नहीं किया जाएगा। सीटू जिला कमेटी किसान आंदोलन के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाएगी। गांव और कॉलोनियों में जाकर सभाएं की जाएंगी। सभी लोगों से आंदोलन में शामिल होने के लिए आह्वान किया जाएगा।सीटू के नेताओं ने बताया कि यह आंदोलन केवल किसानों का नहीं है। बल्कि पूरे देश के मजदूरों छात्रों नौजवानों महिलाओं की तरफ से भी इस आंदोलन को पूरा समर्थन मिल रहा है। क्योंकि पूरे देश के नागरिकों को खाने के लिए आनज का उत्पादन किसान ही करते हैं। यदि किसानों के ऊपर सरकार जुल्म और अत्याचार करेगी तो इसके विरोध में पूरे देश के लोग एकत्रित होंगे और अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  आज की प्रदर्शन को विजय झा, वीरेंद्र पाल, कामेश्वर ठाकुर, महेश द्विवेदी, सुधा पाल, हेमलता, नीलम जोशी, सुशीला, पूजा, कमलेश चौधरी, कर्मचारी नेता धर्मवीर वैष्णव, हवा सिंह, रमेश प्रधान वाईएमसीए सफाई कर्मचारी यूनियन, आदि ने भी संबोधित किया।


No comments :

Leave a Reply