HEADLINES


More

बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के 64 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted by : pramod goyal on : Sunday 6 December 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

  फरीदाबाद, 6 दिसम्बर। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के 64 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर आज स्थानीय निगम सभागार के प्रांगण में नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान गु


रचरण सिंह खाण्डिया ने की तथा मंच का संचालन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव बलवीर सिंह बालगुहेर ने किया। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, राज्य उप महासचिव सुनील चिंडालिया, हरियाणा वाल्मीकि महासभा के जिला प्रधान लीलूराम भगवाना, अमरपाल गहलोत आदि धर्म समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल चिंडालिया सहित दर्जनों समाजसेवी एवं  दर्जनों संस्थाओं के लोग उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष व नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि फरीदाबाद के सांसद, विधायक, महापौर एवं निगम सदन के सभी सदस्य एवं जिला और निगम प्रशासनिक अधिकारी भारत रतन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम से बनाए गए चौक के सौंदर्यीकरण के कार्य को पिछले कई वर्षों से नजर अंदाज कर हजारों दलितों की आस्था को चोट पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। श्री शास्त्री ने कहा कि अब इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जल्द ही फरीदाबाद जिले की सभी दलित सभाओं,  धार्मिक सामाजिक संगठनों एवं शहर के सभी बुद्धिजीवियों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। श्री शास्त्री ने कहा कि फरीदाबाद शहर में सभी महापुरुषों के नाम से चौक चौराहे के नाम धर्मशालाएं, सामुदायिक केंद्र बनाए गए हैं लेकिन शहर में भगवान वाल्मीकि के नाम से किसी भी चौक चौराहे का नाम करण नहीं किया गया है। बाल्मीकि बिरादरी के लोगों में स्थानीय राजनीतिकों व जिला व निगम प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम की मेयर दलित है लेकिन मेयर ने कभी भी न तो बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक के सौंदर्यीकरण का मुद्दा उठाया और ना ही कभी भगवान बाल्मीकि या अन्य किसी दलित महापुरुष के नाम पर किसी चौक चौराहे का नामकरण करने का प्रयास किया है। श्री शास्त्री ने जल्द ही इन मुद्दों को लेकर निगम मुख्यालय पर आंदोलन शुरू करने की जिला व निगम प्रशासन को चेतावनी दी है। आज के इस महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित की गई।

No comments :

Leave a Reply