HEADLINES


More

हरियाणा कांग्रेस ने निकाय चुनाव 2020 के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी

Posted by : pramod goyal on : Monday 14 December 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा कांग्रेस ने निकाय चुनाव 2020 के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। सोनीपत, अंबाला और पंचकूला नगर निगमों के चुनाव होने हैं। कांग्रेस ने रविवार को उम्मीदवार फाइनल करने के लिए दो-दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे। सोमवार को प्रत्याशियों की सूची भी जारी हो गई।

पंचकूला से मेयर पद की उम्मीदवार उपेंद्र कौर आहलुवालिया होंगी। अंबाला नगर निगम से मेयर पद की उम्मीदवार मीना अग्रवाल होंगी। सोनीपत नगर निगम में निखिल मदान कांग्रेस के मेयर पद के उम्मीदवार होंगे। रेवाड़ी नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विक्रम यादव होंगी।


No comments :

Leave a Reply