HEADLINES


More

बार एसोसिएशन सब डिवीजन बल्लभगढ़ के पदाधिकारियों की हुई चयन प्रक्रिया

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 3 November 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 बल्लभगढ़। बार काउसिंल पंजाब एंड हरियाणा के दिशा-निर्देशानुसार मंगलवार को बार एसोसिएशन सब डिवीजन बल्लभगढ़ के पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया। जिसमें हरबीर सिंह कपासिया एडवोकेट को प्रधान व विकास दलाल एडवोकेट को महासचिव चुना गया।


बल्लभगढ़ पंचायत भवन के तहसील परिसर में मंगलवार को पदाधिकारियों की चयनप्रक्रिया चुनाव अधिकारी स्वर्ण सिंह आर्य, बाबू लाल डागर व कंवर संजीव सिंह एडवोकेट की देखरेख में हुई। इस दौरान हरबीर सिंह कपासिया, विकास दलाल के अलावा महेश शर्मा एडवोकेट को उपप्रधान, जफर इकबाल एडवोकेट को संयुक्त सचिव, विरेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। इस मौके पर एडवोकेट उमाशंकर शर्मा, राम अवतार सरदाना, विवेक बंसल, पूर्व प्रधान राजेश रावत, देव करण बघेल पूर्व महासचिव सहित अन्य एडवोकेट व अन्य लोग मौजूद थे। प्रधान हरबीर सिंह कपासिया व महासचिव विकास दलाल ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्हें उनकी टीम को चुना गया है, वह उसी निष्ठा वईमानदारी को कार्य करेंगे और बार को हमेशा मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे।


No comments :

Leave a Reply