//# Adsense Code Here #//
देश में सर्दी का मौसम का शुरू हो चुका है और सवेरे-शाम ठिठुरन का अहसास लोगों को होने लगा है। हालांकि, दिन में मौसम सामान्य रहता है, लेकिन सुबह और शाम का पारा काफी गिरने लगा है। इसके चलते लोगों ने गर्म कपड़े भी पहनने शुरू कर दिए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह हरियाणा में बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास पहुंचने वाला है और इसके प्रभाव से हरियाणा तथा पंजाब पर चक्रवती हवाएं चल सकती हैं। इस वजह से पारा गिरेगा और ठिठुरन बढ़ सकती है।
No comments :