HEADLINES


More

मजदूर व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 26 नवंबर को कर्मचारी व मजदूर हड़ताल पर रहेंगे

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 25 November 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,25 नवंबर।


केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों एवं कर्मचारी संघों के आह्वान पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की कर्मचारी, मजदूर व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 26 नवंबर को कर्मचारी व मजदूर हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल के चलते नगर निगम, बिजली, हुड्डा,जन स्वास्थ्य, स्वास्थ्य, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर,वन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पशुपालन, रोड़वेज, टूरिज्म, विकास एवं पंचायत,आईटीआई आदि अनेक विभागों में काम काज प्रभावित रहेगा। इसके अलावा बैंक, बीमा,डाक तार, भूजल बोर्ड, आयकर, प्रतिरक्षा, इंडियन आयल आदि में कार्यरत कर्मचारी और प्राईवेट कारखानों में काम करने वाले मजदूर भी बड़ी संख्या में हड़ताल पर रहेंगे। सीटू से जुड़ी आंगनबाड़ी, आशा व मिड डे मील वर्करों ने भी हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया है। हड़ताली कर्मचारी सुबह हड़ताल करके अपने अपने कार्यालयों पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की कर्मचारी एवं मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इन प्रदर्शनों के बाद सभी विभागों के कर्मचारी नगर निगम मुख्यालय बीके चौक पर एकत्रित होंगे। वहां कर्मचारियों की आम सभा आयोजित की जाएगी। सभा के बाद बाजार में जूलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।


सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, जिला प्रधान अशोक कुमार, सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर, कोषाध्यक्ष युद्धवीर सिंह खत्री व प्रेस प्रवक्ता राजबेल देसवाल ने बताया कि हड़ताल की सभी तैयारियों पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि एसकेएस के नीतिगत निर्णय के अनुसार आवश्यक सेवाओं को किसी भी सूरत में बाधित नही किया जाएगा। जनता को कोई परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मचारी हड़ताल में शामिल होकर भी आवश्यकता पड़ने पर काम भी करेंगे।

No comments :

Leave a Reply