HEADLINES


More

बरोदा में कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज 10566 वोटों से जीते

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 10 November 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा की 33वीं विधानसभा बरोदा के 'किंग' कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल बन गए हैं। भाजपा-जजपा गठबंधन प्रत्याशी पहलवान योगेश्वर दत्त को हार का सामना करना पड़ा। वे प्रदेश में अपना दूसरा चुनाव हारे हैं, वहीं हुड्‌डा पिता-पुत्र की साख बच गई है। साथ ही उनका रुतबा भी बढ़ गया है।

मंगलवार को बरोदा उपचुनाव मतगणना हुई। वोटों की गिनती 20 राउड में पूरी हुई। पहले राउंड से ही कांग्रेस के इंदुराज आगे चल रहे थे और आखिर में उन्होंने 10566 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें 60636 वोट मिले हैं। योगेश्वर दत्त को 50070, लोसपा के राजकुमार सैनी को 5611 वोट मिले।

सुरक्षा के मद्देनजर मतगणना केंद्र के 500 मीटर के दायरे में धारा-144 लगाई गई थी। कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर थी। भाजपा-जजपा गठबंधन से पहलवान योगेश्वर दत्त, कांग्रेस से इंदुराज नरवाल, इनेलो से जोगेंद्र मलिक, लोसुपा से राजकुमार सैनी सहित 14 प्रत्याशी मैदान में थे।


No comments :

Leave a Reply