HEADLINES


More

किसानों की तरक्की में मील का पत्थर साबित होंगे तीनों कृषि विधेयक : रतन लाल कटारिया

Posted by : pramod goyal on : Saturday 3 October 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, अक्टूबर। केंद्रीय जल शक्ति व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री  रतनलाल कटारिया ने कहा कि कृषि क्षेत्र को लेकर लागू किए गए तीनों कृषि विधेयक देश के किसानों की तरक्की में मील का पत्थर साबित होंगे। इसे किसानों की आय में वृद्धि होगी और वह आर्थिक रूप से स्वतंत्र होंगे।

शनिवार को यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र को आर्थिक रूप से स्वतंत्र किए जाने की दिशा में कृषि क्षेत्र से संदर्भित विधेयक पारित किए गए हैं। इसी क्रम में श्रम सुधारों की दिशा में भी विधेयक पारित किए गए हैं। किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने तथा संगठित व असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में पारित किए गए उक्त विधेयक में स्पष्ट संदेश है कि केंद्र सरकार विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकताओं में किसान वर्ग व श्रमिक वर्ग के उत्थान व कल्याण में विकास प्रमुख रूप से शामिल है। केंद्रीय राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया ने कहा कि किसान व श्रमिक देश के आर्थिक तंत्र की रीढ़ हैं किसान वर्ग व श्रमिक वर्ग के आर्थिक रूप से सुदृढ़ होने के परिणाम स्वरुप देश की आर्थिक स्थिति में अभूतपूर्व परिवर्तन होगा। कृषि सुधारों व श्रमिक सुधारों से संदर्भित पारित किए गए तीन विधेयकों के परिणाम स्वरुप प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से देश में वर्तमान की 2500 डॉलर प्रति व्यक्ति आय बढ़कर आगामी वर्षों में 10000 डॉलर प्रति व्यक्ति हो जाएगी। केंद्रीय राज्य मंत्री ने आश्चर्य व्यक्त किया कि कृषि क्षेत्र से संदर्भित पारित किए गए तीन विधेयकों का विरोध कर रही कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में यह तीनों विधायक शामिल रहे हैं। संयुक्त प्रगतिशील संगठन सरकार इन विधायकों के संदर्भ में कुछ नहीं कर सकी थी आज जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने कृषि सुधारों के विधेयक पारित कर दिए तो कांग्रेस में उसके सहयोगी दलों द्वारा किया जा रहा विरोध पूर्णतया आधारहीन अर्थहीन है।



No comments :

Leave a Reply