HEADLINES


More

हरियाणा में निकाली जाएगी कांग्रेस की खेती बचाओ यात्रा, 6 को पहुंचेंगे राहुल गांधी

Posted by : pramod goyal on : Sunday 4 October 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब के बाद हरियाणा में कांग्रेस की खेती बचाओ यात्रा में शामिल होंगे। राहुल गांधी ने रविवार को पंजाब के मोगा में खेती बचाओ यात्रा की शुरुआत की। पंजाब में तीन दिन ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। इस यात्रा को लेकर प्रदेश प्रभारी और कांग्रेस के बड़े नेताओं की बैठक नई दिल्ली के रकाबगंज मार्ग स्थित वार रूम में हुई।

जानकारी के मुताबिक खेती बचाओ यात्रा 6 अक्टूबर को पिहोवा से चलकर 7 तारीख को करनाल में पहुंच कर संपन्न होगी। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, किरण चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहे।


No comments :

Leave a Reply