HEADLINES


More

फरीदाबाद में आगरा-गुड़गांव नहर पर गांव बड़ौली के पास पुराना जर्जर पुल ढह गया

Posted by : pramod goyal on : Monday 21 September 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में आगरा-गुड़गांव नहर पर गांव बड़ौली के पास करीब सौ साल पुराना जर्जर पुल ढह गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुल पर मरम्मत का काम चल रहा था, जिसके चलते हादसे के कुछ ही देर पहले आवाजाही बंद कर दी थी। ढहे पुल के पास ही नए पुल के निर्माण का काम चल रहा है। हरियाणा सरकार का सिंचाई विभाग करीब 3 करोड़ रुपए से अपने हिस्से का पुल बना चुका है। बाकी अधूरा हिस्सा उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के अधिकार क्षेत्र में है। जानकारी के अनुसार कई बार गांव के लोगों ने इस बारे में अधिकारियों को शिकायतें भी की हैं। हालांकि इसके बराबर में 12 करोड़ रुपए की लागत से एक नया टू लेन पुल बनाया जा रहा है। नया पुल बनने में कम से कम छह से आठ महीने का वक्त लगेगा और इसी के चलते पुराने पुल को इस्तेमाल किया जा रहा था।


No comments :

Leave a Reply