HEADLINES


More

24 घंटे में रिकॉर्ड 90 हजार #कोरोना केस

Posted by : pramod goyal on : Sunday 6 September 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 नई दिल्ली।


भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 41 लाख को पार कर गया है। वहीं, कोरोना संक्रमण के मामलों में रविवार को अब तक की सबसे बड़ी उछाल सामने आई है। आज 90,633 नए मामले सामने आए हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। जानकारी के अनुसार अब तक 31 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आज जारी किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,065 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 70,626 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 41,13,812 हो गए हैं, जिनमें से 8,62,320 लोगों का उपचार चल रहा है और 31,80,866 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 


No comments :

Leave a Reply