फरीदाबाद, 30 सितम्बर। उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डॉ. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 117009 लोगो को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 74502 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 42507 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 117228 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 199781लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 179614 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 350 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 19817 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 344 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 861 पॉजिटिव मरीजों को घर पर होम आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 18393 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 219 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें 42 मरीज गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ 08 मरीजो को आईसीयू में रखा गया है। आज जिले में 155 नए केस आए हैं जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही। आज जिला में कोरोना के केस का डबलिंग रेट 92.3 दिन व रिकवरी रेट 92.8% है।
फरीदाबाद में बुधवार को मिले कोरोना के 155 नए केस
Posted by :
pramod goyal
on :
Wednesday, 30 September 2020
0
comments
//# Adsense Code Here #//
No comments :