//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 19 अगस्त आज गुरुवार को प्रातः काल से हो रही भारी बारिश की परवाह नही करते हुए हड़ताली आशा वर्करों ने बादशाह खान अस्पताल के प्रांगण से नीलम चौक तक हाथों में छतरी लेकर रैली निकाली। गुस्साए आशा वर्करों ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। उन्होंने आशा वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दो, प्रोत्साहन
राशियों का भुगतान करो के नारे लगाए। आशा वर्करों की हड़ताल आज 13 वे दिन में प्रवेश कर गई। यूनियन की प्रधान हेमलता ने आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता की। इस अवसर पर सीटू के जिला प्रधान निरंतर पराशर एवं जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर आशा वर्करों की लंबित मांगों का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 7 अगस्त से प्रदेश की आशा वर्कर हड़ताल पर हैं लेकिन सरकार का कोई नुमाइंदा हड़ताली कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए आगे नहीं आता है। सरकार की इस टालमटोल की नीति को देखते हुए आशा वर्करों में भारी नाराजगी व्याप्त है।इसलिए उन्होंने कल 20 अगस्त को कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के निवास के सम्मुख प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। क्योंकि सरकार जानबूझकर आशा वर्करों की हड़ताल को लेकर बेखबर बनी हुई है। जबकि आशा वर्कर धूप छांव और बारिश में भीगने के बावजूद भी सड़कों पर प्रदर्शन कर रही हैं। डंगवाल ने कहा कि जब तक आठ एक्टिविटी की 50 प्रतिशत काटी गई राशियों का भुगतान नहीं होता है। इसके अलावा कोविड-19 में काम कर रही आशाओं को जोखिम भत्ते के चार हजार रुपए का भुगतान नहीं किया जाता है और गंभीर रूप से बीमार एवं दुर्घटना के शिकार आशाओं को सरकार के पैनल अस्पतालों में इलाज की सुविधा नहीं दी जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आज के प्रदर्शन को सुधा पाल सचिव, रेखा शर्मा, नीलम जोशी, अनीता भारद्वाज, शीला चौधरी, पूजा गुप्ता, पूजा ठाकुर, ने भी संबोधित किया।
No comments :