HEADLINES


More

सुभाष लांबा ने हड़ताल पर बैठी आशा वर्करों का समर्थन किया

Posted by : pramod goyal on : Friday 21 August 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने नागरिक अस्पताल पर हड़ताल पर बैठी आशा वर्करों के बीच पहुंच कर हड़ताल का समर्थन किया। उन्होंने सरकार व स्वास्थ्य विभाग को ललकारते हुए चेतावनी दी की अगर सोमवार तक आशा वर्करों की मांगों का समाधान कर 7 अगस्त से चल रही हड़ताल खत्म नही करवाईं तो अन्य विभागों के कर्मचारी भी सड़कों पर आने पर मजबूर होंगे। उन्होंने यह ऐलान शुक्रवार को सामान्य अस्पताल पर बैठी हड़ताली आशा वर्करों को संबोधित करते हुए किया। हड़ताली आशा वर्करों ने यूनियन की जिला प्रधान हेमलता व सचिव सुधा के नेतृत्व में नीलाम चौक तक थालियां बजाते हुए सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जूलूस निकाला और निर्णय लिया कि जब तक मांगों के पत्र जारी नही होंगे,जब तक हड़ताल जारी रहेगी। प्रर्दशन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा,मल्टी पर्पज हेल्थ इंप्लाईज एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र मोर व सीआईटीयू के नेता कामरेड औम प्रकाश भी शामिल हुए।

आशा वर्करों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि सरकार व विभाग के घोर उपेक्षापूर्ण रवैए के नाराज कोरोना योद्वा कही जाने वाली 20 हजार आशा वर्कर 7 अगस्त से हड़ताल पर हैं।
लेकिन सरकार व विभाग उनकी जायज मांगों का भी समाधान करने को तैयार नहीं है। उन्होंने आशा वर्करों की हड़ताल के प्रति सरकार व विभाग के घोर उपेक्षापूर्ण रवैए की घोर निन्दा की है। उन्होंने कहा कि एसकेएस ने बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को पत्र लिखकर 7 अगस्त से चल रही 20 हजार आशा वर्करों की मांगों का समाधान कर हड़ताल को खत्म करवाने की मांग की है। सकसं ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखे पत्र की प्रति मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को भेजकर आवश्यक कार्यवाही करने का भी आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यरत करीब 20 हजार आशा वर्कर 7 अगस्त से हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल नेशनल हेल्थ मिशन ( एनएचएम ) को स्थाई कर आशा वर्कर को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, जोखिम भत्ता सहित काटे गए प्रोहत्साहन राशि को वापस करने आदि मांगों को लेकर की जा रही है। 

No comments :

Leave a Reply