//# Adsense Code Here #//
करनाल के ब्याना गांव में रविवार को मनरेगा का काम कर रहे मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया तब तक एक महिला मजदूर की मौत हो चुकी थी जबकि चार मजदूर घायल थे। इनमें से एक अन्य महिला की कल्पना
चावला मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का ठेकेदार के प्रति रोष है।
मनरेगा का काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि करीब दो महीने से मनरेगा का खुदाई का काम चल रहा था। अचानक से एक मिट्टी का बड़ा हिस्सा उनके ऊपर गिर गया। इसमें दो महिलाएं और 3 पुरुष दब गए। आनन-फानन में कस्सी से मिट्टी हटाकर उन्हें बाहर निकाला गया।
No comments :