//# Adsense Code Here #//
रोहतक। पीएम और प्रदेश के सीएम आम लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की हिदायतें दे रहे हैं, लेकिन खुद उनकी पार्टी के कार्यकर्ता और सांसद तक इसकी धज्जियां उड़ाते नजर आए। मौका था रोहतक में नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की ताजपोशी का, जहां खुद करनाल सीट से सांसद संजय भाटिया कानों पर मास्क लटकाए भीड़ में
खड़े होकर गानों पर झूम रहे थे। ऐसा लग रहा था मानों, उन्हें और भाजपा कार्यकर्ताओं को कोरोना का कोई डर नहीं है। कुछ इसी अंदाज में हरियाणवी गायक गजेंद्र फोगाट दिखे, वे भी भीड़ के बीच झूम-झूमकर गाने गा रहे थे लेकिन उन्होंने भी बिल्कुल सांसद संजय भाटिया की तर्ज पर कानों पर मास्क लटका रखा था। वहीं दूसरे कार्यकर्ताओं की बात करें तो वे कोरोना को भुलाकर झुंड बनाए खड़े थे।

No comments :