HEADLINES


More

बाटा चौक फ्लाईओवर पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Posted by : pramod goyal on : Saturday 18 July 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद के बाटा चौक फ्लाईओवर पर शनिवार सुबह एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शव की पहचान फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में रहने वाले हरिश्चंद के रूप में हुई है। पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पैसों के लेन-देन का जिक्र है। मृतक आर्थिक तंगी से परेशान था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। सुसाइड नोट को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। 

No comments :

Leave a Reply