HEADLINES


More

फरीदाबाद में शिवरात्रि पर टोकन सिस्टम से मिलेगी मंदिर में एंट्री

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 18 July 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने शिवरात्रि पर मंदिरों में होने वाले जलाभिषेक पर अहम फैसला लिया है। फरीदाबाद और गुड़गांव में कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी क्षेत्रों में मंदिरों में गंगाजल चढ़ाने की अनुमति होगी। दो से पांच व्यक्ति के समूह को आधा-आधा घंटे के अंतराल पर टोकन सिस्टम से मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। 
पूजा का समय 19 जुलाई शाम 7.19 बजे से शुरू होकर 20 जुलाई सुबह 5.30 बजे तक है। इस दौरान मंदिर में जाने की अनुमति कैसे रहेगी, यह जिला प्रशासन पर छोड़ा है। हालांकि मंदिर सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक खोले जाने के आदेश जारी किए हैं। श्रद्धालुओं को मास्क लगाना जरुरी होगा, दो गज की दूरी बनानी होगी। मंदिर में भजन-कीर्तन और आरती नहीं होगी। प्रसाद व लंगर भी नहीं बंटेगा। गंगाजल का छिड़काव नहीं होगा। मंदिर को समय-समय पर सैनिटाइज किया जाएगा। 

No comments :

Leave a Reply