HEADLINES


More

सेक्रेटरी के साथ मारपीट मामला , 9 जून को प्रदेशभर में प्रर्दशन करने का ऐलान

Posted by : pramod goyal on : Saturday 6 June 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने आदमपुर से भाजपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुकी सोनाली फौगाट द्वारा मार्किट कमेटी हिसार के सेक्रेटरी के साथ मारपीट करने की घोर निन्दा करते हुए 9 जून को प्रदेशभर में प्रर्दशन करने का ऐलान कर दिया है। संघ ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मनाक करार दिया है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने मुख्यमंत्री से बिना किसी देरी के सोनाली फोगाट को गिरफ्तार करवाने और दबाव बनाकर समझोते के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से सेक्रेटरी के खिलाफ दर्ज करवाए गए मुकदमे को रद्द कराने की मांग की है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से भी सोनाली को पार्टी से निकाल कर एक उदाहरण पेश करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में शीध्र कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी ऐसे शरारती तत्वों के हौसले बुलंद होंगे और कर्मचारी नौकरी ही नहीं कर पाएंगे।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर सोमवार तक सोनाली की गिरफ्तारी और सेक्रेटरी के खिलाफ दर्ज किए झुठे मुकदमे को रद्द नहीं किया तो 9 जून को प्रदेशभर में प्रर्दशन किए जाएंगे। प्रदर्शनों में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्तों को सौंपे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन प्रदर्शनों में मार्किट कमेटियां व मंडी बोर्ड के कर्मचारियों सहित सभी अन्य विभागों के कर्मचारी भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सर्व  कर्मचारी संघ हरियाणा भाजपा नेताओं की इस प्रकार की गुंडागर्दी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि शुक्रवार की इस शर्मनाक घटना और इस पर भाजपा नेताओं की चुप्पी से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष लांबा, जिला प्रधान अशोक कुमार, सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर व वित्त  सचिव युद्धवीर सिंह खत्री  ने बताया कि शुक्रवार को हिसार मार्किट कमेटी के सेक्रेटरी सुल्तान सिंह नैन को आदमपुर से भाजपा की टिकट पर विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी सोनाली फोगाट व उसके साथ आए गुंडों ने बालसमंद में जानलेवा हमला किया। इतना ही नहीं इन गुंडों ने सुल्तान सिंह से जबरन माफीनामा और कोई भी कार्रवाई न करने का पत्र भी लिखवा लिया। 

No comments :

Leave a Reply