HEADLINES


More

2 जून से 9तक क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे निगम कर्मचारी

Posted by : pramod goyal on : Monday 1 June 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


फरीदाबाद। नगर निगम कर्मचारियों ने अपनी न्याय उचित मांगों सफाई कर्मचारी व फायर कर्मचारियों को विभाग के रोल पर करवाने, आउटसोर्सिंग के ड्राइवर व
सहायक सफाई निरीक्षकों को डीसी रेट तथा स्किल् वेतन देने, फील्ड में निरीक्षण का काम करने वाले सहायक सफाई निरक्षकों को सरकार के आदेश अनुसार पेट्रोल देने, एल.टी.सी. शिक्षा भत्ता व अन्य एरियर का भुगतान करने, सेवानिर्वित कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन सभी बकाया जात का भुगतान व पेंशन पेऑर्डर देने, वरिष्ठ एवं योग्य कर्मचारियों की पदोन्नति करने, के समर्थन में आज लगातार 7वे दिन भी निगम मुख्यालय पर धरना जारी रहा अब ये कर्मचारी कल 2 जून से 9तक क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे। आज के धरने की अध्यक्षता संयुक्त रूप से सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगोहर  व वाटर सप्लाई के नेता योगेश ठाकुर ने की। तथा मंच का संचालन सोमपाल झँजोठिया, ने किया कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, उप महासचिव सुनील चिंडालिया,  संघ  के राज्य  सदस्य सुभाष फेंटमार,  जिला प्रधान गुरचरण सिंह खानडिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगोहर, ने कहा कि निगम के कर्मचारी अपनी न्याय उचित मांगों को लेकर पिछले 7 दिन से निगम मुख्यालय पर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं लेकिन निगम आयुक्त कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी मांगों का समाधान करने की बजाय हठधर्मिता पर अड़े हुए हैं कर्मी नेताओं ने चेतावनी दी कि कल से 2 जून से 9 जून तक निगम मुख्यालय पर विभाग वाइज क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी इसके बाद 10 जून को निगम महापौर के आवास व 11 जून को निगम आयुक्त के आवास का घेराव किया जाएगा। इसके बाद 12 एवं 13 जून को 2 दिन टूल डाउन, पेन डाउन हड़ताल करेंगे। इसके बाद भी निगम प्रशासन ने कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो 15 जून को कर्मचारियों की सभा बुलाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी जाएगी। आज के प्रदर्शन में अन्य के इलावा कर्मी नेता नानक चंद खैरालिया, श्रीनंदढकोलिय,जितेंद्र छावड़ा, महेंद्र कुरिया, रघुवीर चौटाला, दर्शन सिंह सोया, विजय चावला, नरेश भगवाना, वीरेंद्र भंडारी, प्रेमपाल, राजवीर चिंडालिया, बल्लू चिंडालिया, अशफर खान उपस्थित थे।

No comments :

Leave a Reply