HEADLINES


More

निगम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर निगम मुख्यालय पर मोर्चा खोला

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 26 May 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


फरीदाबाद 26 मई। नगर निगम कर्मचारियों ने अपनी न्याय उचित मांगों को लेकर आज से नगर निगम मुख्यालय पर मोर्चा खोल दिया है। आंदोलन के पहले दिन सफाई कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के समय निगम मुख्यालय पर सफाई कर्मचा
री यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगोहर की अध्यक्षता में धरना दिया, अब ये कर्मचारी कल नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आवाहन पर एग्रीकल्चर मार्केटिंग विपणन बोर्ड के फायर कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में जिला उपायुक्त कार्यालय पर उचित मानव दूरी बनाते हुए प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से, एग्रीकल्चर मार्केटिंग विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक के नाम ज्ञापन प्रेषित करेंगे।
 कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री जिला प्रधान गुरचरण खांड्या, जिला सचिव नानक चंद खेरालिया व सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगोहर ने कहा कि निगम प्रशासन फ्रंटलाइन करोना योद्धाओं के जीवन से खिलवाड़ कर रहा हैं सफाई कर्मचारियों, सैनिटाइजेशन टीम, फायर कर्मी, ड्राइवर व अन्य तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी जो इस आपातकालीन स्थिति में जन सेवाओं को बहाल करते हुए क्वॉरेंटाइन मरीजों के घर से वेस्टेज उठाने कोरोना से  मौत होने पर मृतकों का दाह संस्कार करने आदि कार्य में जुटे हैं इन कर्मचारियों को सेफ्टी उपकरण तथा मास्क, सैनिटाइजर ग्लब्स नहीं दिए जा रहे हैं वही कर्मचारियों की सरकार द्वारा मंजूर सुधा मांगों को भी निगम प्रशासन लागू करने में जानबूझकर देरी कर रहा है कर्मचारी नेताओं ने निगम आयुक्त पर आरोप लगाते हुए कहा कि फायर कर्मियों व सफाई कर्मियों को सरकार के आदेशों के बावजूद भी निगम रोल पर नहीं किया जा रहा है। सरकार द्वारा जारी निर्देश अनुसार ड्राइवरों एवं सहायक सफाई निरीक्षको व अन्य आउटसोर्सिंग में लगे तृतीय व फोर्थ क्लास के कर्मचारियों को उनके शैक्षणिक योग्यता एवं श्रेणी के अनुसार वेतन नहीं दिया जा रहा है कर्मचारी नेताओं ने निगम प्रशासन पर  आरोप लगाते हुए कहा  कि निगम प्रशासन द्वारा आर्थिक ढांचे को सुधारने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं जिस कारण से नगर निगम प्रशासन कंगाली के कगार पर है। पिछले दो महा से सरकार द्वारा ग्रांट जारी करने पर ही निगम कर्मचारियों को वेतन मिल पाया है आने वाले समय में कर्मचारियों को वेतन न मिलने की संभावनाएं भी प्रबल होती जा रही है श्री शास्त्री ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ संघर्ष करेगा संघर्ष के दूसरे चरण में नगर निगम के सभी विभागों के कर्मचारी क्रम वाइज 28 मई से 1 जून तक भोजन अवकाश के समय उचित मानव दूरी बनाते हुए निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे तथा 2 जून से 4 जून  8 जून से 9 जून तक निगम मुख्यालय पर क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी  तथा 10 जून को  निगम महापौर व 11 जून को निगमायुक्त के आवासों का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किए जाएंगे। यदि इसके बाद भी निगम प्रशासन ने कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो 12  13  जून को दो दिवसीय टूल डाउन  पेन डाउन हड़ताल की जाएगी इसके बाद 15 जून को निगम कर्मचारियों की आम सभा बुलाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला किया जाएगा आज के इस प्रदर्शन में अन्य के अलावा कर्मी नेता श्री नंद ढकोलिय, सोनपाल झजोठिया, दर्शन सिंह सोया, बल्लू चिंडालिया, विजय चावला, विनोद घरोड़ा, राम किशोर त्यागी, परशुराम आधाना,वेद भड़ाना आदि नेताओ ने भी संबोधित किया
 

No comments :

Leave a Reply