HEADLINES


More

फरीदाबाद में 10 नए केस आए, आंकड़ा 205 पहुंच गया

Posted by : pramod goyal on : Sunday 24 May 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद.  रविवार को फरीदाबाद में 10 नए केस आए। इससे अब जिले में कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 200 पार करते हुए 205 पहुंच गया है। 
205 पॉजिटिव की संख्या देखकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। हरियाणा सरकार ने जो पैरामीटर तय किए हैं, उन मानकों के अनुसार अगर जिले में 200 से ज्यादा पॉजिटिव केस पाए जाएंगे, तो वह रेड जोन में आ जाएंगे। इससे उद्योगों व व्यापार पर असर पड़ सकता है। हालांकि अभी तक राज्य के सभी जिले ऑरेंज जोन में हैं।
पॉजिटिव मिले लोगों में एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। परिवार में 65 वर्षीय एक बुजुर्ग, 58 वर्षीय एक महिला और 17 वर्ष का लड़का पॉजिटिव पाया गया है। एक 25 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। वह एनआईटी-2 की रहने वाली है। उसके गले में खराश थी। उसे होम क्वॉरैंटाइन किया गया है। चावला कॉलोनी के पास भगत सिंह कॉलोनी का एक 46 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। वह एक फैक्ट्री वर्कर है। एक अन्य 39 व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है, जो वोहरा पब्लिक स्कूल के पास भगत सिंह कॉलोनी का निवासी है। वह मूलतः बिहार के मुंगेर का निवासी है। प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 1151 पहुंच गया है।

No comments :

Leave a Reply