//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड मे अपने वेतन से सोमवार को तीन बजे तक 67 करोड़,68 लाख,86 हजार 299 रूपये का योगदान देकर सराहनीय कार्य किया है। अक्सर आमजन की आलोचना झेलने वाले सरकारी विभाग और उनमें काम करने वाले कर्मचारी कोरोना वायरस संक्रमण के बीच आवश्यक सेवाओं को अबाधित रूप प्रदान करने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग का मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ तो अग्रिम पंक्ति मे रहकर कोरोना वायरस को हराने के लिए निडरता के साथ डटा हुआ है। इस लड़ाई में इन विभागों में कार्यरत ठेका कर्मचारियों की अति महत्वपूर्ण भूमिका है। यह जानकारी देते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा,वरिष्ठ उप प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि यह राशि 93 सरकारी विभागों के 64 प्रतिशत अधिकारियों व कर्मचारियों से आई है। उन्होंने बताया कि पोर्टल ऐप प्रयोग करने की जानकारी के अभाव में बड़ी संख्या में अभी कर्मचारी अपनी स्वीकृति नहीं दे सके है। उन्होंने ने बताया कि इस राशि में बोर्डों, निगमों, नगर निगमों, पालिकाओं, परिषदों,विश्विविद्यालयों,सहका री समितियों, पंचायत समितियों आदि के कर्मचारियों का योगदान शामिल नहीं है। उन्होंने बताया कि 93 विभागों में 280585 कर्मचारी हैं, जिनमें से सोमवार 3 बजे तक 179687 कर्मचारियों ने ही रिलीफ फंड में सहयोग किया है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने सभी कर्मचारियों से अपनी क्षमता अनुसार रिलीफ फंड में शीध्र आर्थिक सहयोग देने का आहृवान किया है।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने बताया कि आज कोरोना जैसी महामारी के कठिन समय में कोरोना महामारी के खिलाफ सरकारी विभाग व सरकारी कर्मचारी ही अग्रणी पंक्ति में निडरता के साथ खड़े हैं। स्वास्थ्य विभाग का मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ प्रयाप्त सुरक्षा उपकरण न होने के बावजूद मैदान में निडरता से डटा हुए हैं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अन्य कर्मचारियों के अलावा सफाई कर्मचारी व सीवर मैन भी मजबूती के साथ सफाई अभियान में जुटे हुए हैं। पुलिस कर्मचारी भी कोरोना वायरस संक्रमण के बीच लाकडाउन को सफल बनाने के जूझ रहे हैं। बिजली कर्मचारी भी सभी आवश्यक सेवाओं को सुचारू रूप से चलने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। जन स्वास्थ्य, अग्निशमन, सिंचाई आदि विभागों के कर्मचारी भी जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि सभी विभागों के तैनात ठेका कर्मचारी भी इस महामारी मे अति महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से सभी विभागों के कर्मचारियों के बकाया वेतन का तुरंत भुगतान करने और स्वास्थ्य विभाग में तैनात सभी कर्मचारियों को संपूर्ण सैफ्टी किट मुहैया करवाने की मांग की।
Sks जिन्दाबाद
ReplyDeleteवाह जी वाह बड़ा चंगा काम किता
ReplyDeleteबहुत ही सराहनीय कार्य हरियाणा के कर्मचारियो द्वारा
ReplyDeleteभविष्य में भी कर्मचारी पीछे नहीं हटेगा
ReplyDelete