HEADLINES


More

आशा वर्कर यूनियन ने मांगों के समर्थन में सिविल सर्जन सम्मुख बेमियादी धरना आरंभ किया

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 11 March 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


फरीदाबाद 11 मार्च आशा वर्कर यूनियन जिला कमेटी फरीदाबाद ने प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर आज बुधवार को अपनी मांगों के समर्थन में सिविल सर्जन बादशाह खान अस्पताल के सम्मुख बेमियादी धरना आरंभ कर दिया। आज के धरने की अध्यक्षता जिला उपप्रधान रेखा शर्मा ने की। जबकि संचालन जिला सचिव सुधा पाल ने किया। इस अवसर पर सीटू जिला कमेटी के
उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने आंदोलनरत आशा वर्करों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य सरकार पर आशा वर्कर्स की मांगो की पूर्ण रूप से अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि आशा वर्कर यूनियन ने जनवरी 2018 मैं भी संघर्ष किया था। इस आंदोलन के बदौलत ही उनकी मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के मीटिंग हुई, इस बैठक में अनेक मांगों को मान लिया गया था। लेकिन 21 जुलाई 2018 को नोटिफिकेशन जारी करते वक़्त   फैसलों को बदल दिया गया। यूनियन मीटिंग में लिए गए निर्णयों के अनुसार नोटिफिकेशन जारी करने  की मांग  दोहरा रही है  लेकिन सरकार इस पर सकारात्मक रुख नहीं अपना रही है। डंगवाल ने बताया कि इससे पहले आशा वर्करों ने 6 मार्च को अपनी लंबित मांगों की प्राप्ति के लिए जेल भरो आंदोलन भी कर चुकी है। उनकी प्रमुख मांगों  निम्न प्रकार है। एक्टिविटी की काटी गई 50% राशि वापस लागू की जाए, हर महीने की 10 तारीख से पहले प्रोत्साहन राशियों को खातों में डाला जाए। फिक्स स्टेट की और सेंटर की सभी प्रोत्साहन राशियों का भुगतान एक साथ किया जाए।, ए एन एम और कोऑर्डिनेटर की भर्ती में योग्य आशाओं वर्करों को प्राथमिकता दी जाए,सेल्फ अप्रेजल की बुक छाप कर दी जाए और अक्षरों का साइज थोड़ा बड़ा किया जाए। एनसीडी का पूरा सामान और उसकी गाइडलाइन दी जाए। सभी आशाओं के पास एनसीडी के रजिस्टर होने चाहिए और आशाओं को रजिस्टर की फोटो करवाने के लिए नहीं कहा जाना चाहिए। आशाओं को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्रदान किया जाए। आशाओं की गतिविधियों के लिए अलग-अलग रजिस्टर छपवा कर दिए जाएं। हरियाणा सरकार द्वारा एएमसी पर बढ़ाए गए 100 रुपए पर तीनों एएमसी के कंप्लीशन की शर्त हटाई जाए। इसको 50 , 25 ,25 में बांटा जाए। आशा फैसिलिटेटर विजिट का किराया भत्ता दिया जाए। आशा वर्करों को योग्यता अनुसार प्रमोशन का अवसर प्रदान किया  जाए। इसके अलावा 21 जुलाई 2018 को जारी हुए नोटिफिकेशन को हूबहू लागू किया जाए। इत्यादि हैं आज के धरने को पूजा गुप्ता नीलम जोशी अनीता भारद्वाज , अनीता खेड़ी के अलावा इंकलाबी केंद्र के जयप्रकाश ने भी संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply